छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25


छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 28 फरवरी 2025 को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 प्रस्तुत किया, जिसमें राज्य की अर्थव्यवस्था में उत्साहजनक वृद्धि के संकेत मिले हैं।

सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में वृद्धि: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, छत्तीसगढ़ का GSDP 2023-24 में ₹3,06,712 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹3,29,752 करोड़ होने का अनुमान है, जो 7.51% की वृद्धि को दर्शाता है।

सकल राज्य घरेलू उत्पाद (SGDP) वृद्धि:

  • 2024-25 में प्रचलित भावों पर SGDP ₹5,67,88,043 लाख अनुमानित, जो 2023-24 से 10.89% अधिक है।
  • स्थिर भाव (2011-12) पर SGDP ₹3,29,75,231 लाख, जो 2023-24 से 7.51% अधिक है।


प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि: राज्य की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय ₹1,48,922 थी, जो 2024-25 में बढ़कर ₹1,62,870 होने का अनुमान है, यानी 9.37% की वृद्धि। 

प्रति व्यक्ति आय (2024-25, प्रचलित भाव):

  • छत्तीसगढ़: ₹1,62,870
  • अखिल भारत: ₹2,00,162


विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि:

कृषि क्षेत्र: 2023-24 में ₹48,987 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹51,621 करोड़ अनुमानित, जो 5.38% की वृद्धि है। 

उद्योग क्षेत्र: 2023-24 में ₹1,37,649 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹1,47,172 करोड़ अनुमानित, जो 6.92% की वृद्धि है।

सेवा क्षेत्र: 2023-24 में ₹99,925 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹1,08,461 करोड़ अनुमानित, जो 8.54% की वृद्धि है।
क्षेत्र वर्षवार प्रतिशत वृद्धि दर
2019-20 2020-21 2021-22 2022-23 (प्र.) 2023-24 (त्व.) 2024-25 (अ.)
कृषि, एवं सम्बद्ध क्षेत्र 5.22 4.77 4.51 8.83 3.03 5.38
उद्योग (खनन, उत्खनन सहित) 2.27 3.77 5.35 3.30 4.87 6.92
सेवाएँ 11.13 -4.64 7.57 11.31 10.43 8.54
सकल राज्य घरेलू उत्पाद मूल्यवर्धन (आधार मूल्य में) 5.61 1.11 5.91 6.84 6.41 7.22
सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य में) 2.85 -0.41 3.01 7.31 7.03 7.51